फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Executive Officer files a formal complaint regarding a heated altercation with the team that went to remove encroachments.

Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण हटाने गई टीम से नोकझोंक मामले में ईओ ने दी तहरीर

Fri, 12 Jun 2026 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Executive Officer files a formal complaint regarding a heated altercation with the team that went to remove encroachments.
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के वार्ड-6 स्थित मलौली में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत और राजस्व विभाग की टीम के साथ अभद्रता एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम सरकारी भूमि की पैमाइश कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मलौली निवासी आशुतोष यादव, संतोष यादव और अशोक यादव तथा अशरफपुर निवासी हरि माधव यादव मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि चारों ने राजस्व और नगर पंचायत कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
अधिशासी अधिकारी का कहना है कि आरोपियों के विरोध के कारण कुछ समय के लिए पैमाइश का कार्य बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस बल के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई, जिसके बाद सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए धनघटा थाने में तहरीर दे दी गई है। साथ ही पूरे घटनाक्रम से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया गया है।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed