फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Examiners will be able to check only 50 copies of high school and 45 copies of intermediate in a day

Sant Kabir Nagar News: एक दिन में हाईस्कूल की 50 व इंटर की 45 कॉपी ही जांच सकेंगे परीक्षक

Sun, 16 Mar 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 16 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Examiners will be able to check only 50 copies of high school and 45 copies of intermediate in a day
संतकबीरनगर। पिछले साल तक बोर्ड परीक्षा की कॉपियों को जांचने में शिक्षकों में होड़ रहती थी। ऐसे में कॉपी गलत जांचने की भी संभावना रहती थी। इस बार नियमों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षकों को हाईस्कूल की 50 तथा इंटरमीडिएट की 45 कॉपियां ही दी जाएंगी। जिले के दो केंद्रों में 19 मार्च से कॉपियों के जांचने का दौर शुरू होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन

24 फरवरी से शुरू हुई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त होने के बाद मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी गई। अब मूल्यांकन की तैयारियां का अंतिम दौर है। इस बार जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में इंटरमीडिएट तो हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। जिले में तीन लाख 75 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। मूल्यांकन से पूर्व परीक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित होगा। 19 मार्च से दो अप्रैल तक कॉपियां जाएंगी। इस बार शिक्षक एक दिन में हाईस्कूल की 50 और इंटरमीडिएट की 45 कॉपियां ही जांच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed