{"_id":"5c704021bdec22739402b8eb","slug":"examination-begins-with-half-incomplete-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी-अधूरी तैयारी के साथ परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी-अधूरी तैयारी के साथ परीक्षा शुरू
Sat, 23 Feb 2019 12:02 AM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
आधी-अधूरी तैयारी के साथ परीक्षा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबंद्घ महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुक्रवार से आधी-अधूरी तैयारियों के साथ शुरू हो गई। कई केंद्रों पर प्रश्न पत्र देर से पहुंचे तो कहीं पर ओएमआर सीट कम थी। करीब 500 अभ्यर्थियों की परीक्षा प्रवेश पत्र के अभाव में छूट गई। विश्वविद्यालय की चार विशेष टीमें परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं।
सुबह की पाली में बीए, बीएससी और बीकाम प्रथम वर्ष की परीक्षा थी। जिले में 37 महाविद्यालयों को केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह आठ बजे शुरू हुई तो कई केंद्रों पर प्रवेश पत्र न मिलने के कारण अभ्यर्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके चलते जिले में करीब 500 अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई। धनघटा क्षेत्र के बाबा मोलन सिंह स्मारक महाविद्यालय बैजनाथपुर के अभ्यर्थियों का सेंटर ताराचंद महाविद्यालय पर गया है। बताया जा रहा है कि प्रवेश पत्र नहीं मिलने के कारण करीब 50 अभ्यर्थी परीक्षा नहीं देने पाए। परीक्षा के नोडल प्रभारी डॉ. डीएन पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की निगरानी के लिए चार टीमें बनाई हैं। एचआरपीजी कॉलेज और टुंगपार महाविद्यालय में ओएमआर सीट कम पहुंची थी। वैकल्पिक व्यवस्था करके परीक्षा कराई गई। कई जगह अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाया था। इस वजह से परीक्षा नहीं दे पाए है। विश्वविद्यालय को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। विश्वविद्यालय का जैसा निर्देश होगा, उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह की पाली में अंबा केपीएस महाविद्याल, शिवशंकर चतुर्वेदी महाविद्यालय, सरदार पटेल महाविद्यालय और शाम की पाली में ताराचंद महाविद्यालय, उमा महेश्वर महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया।