{"_id":"61e05f87d9ff1855436815ac","slug":"exam-centre-of-15-kilometre-khalilabad-news-gkp423557584","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 किलोमीटर दूर बना दिया परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 किलोमीटर दूर बना दिया परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 किलोमीटर दूर बना दिया परीक्षा केंद्र
- जिले में बने 91 परीक्षा केंद्रों पर 100 लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बने 91 केंद्रों पर लोगों ने आपत्ति दर्ज करा दी है। आपत्ति दर्ज कराने वाले लोगों का कहना है कि उनके विद्यालय से परीक्षा केंद्र 15 किलोमीटर दूर बना दिया गया है। जिससे परीक्षार्थियों को आने-जाने में समस्या हो सकती है। कुल 100 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए अपने विद्यालय को केंद्र बनाए जाने की मांग की है। इन आपत्तियों पर जनपदीय समिति बैठक कर निर्णय लेगी और उसका निस्तारण करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद को रिपोर्ट भेजेगी।
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 91 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों के बनने से अगर किसी को परेशानी है तो 13 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई थी। जिसके बाद 13 जनवरी शाम पांच बजे तक 100 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने परीक्षा केंद्र की दूरी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का कहना है कि उनके विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाकर 15 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान आने-जाने में कठिनाई होगी। परीक्षार्थियों की समस्या को देखते हुए उनके विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया जाए। इसी तरह से कई विद्यालयों ने अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जनपदीय समिति की बैठक होगी। जिसमें आपत्तियों का निस्तारण करते हुए उसकी पूरी रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी।