फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Even special trains are unable to provide relief to passengers.

Sant Kabir Nagar News: विशेष ट्रेनें भी नहीं दे पा रहीं यात्रियों को राहत

Fri, 14 Nov 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Even special trains are unable to provide relief to passengers.
ट्रेन में चढ़ते यात्री।
संतकबीरनगर। छठ महापर्व और बिहार में चुनाव के बाद एक बार फिर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। बिहार की तरफ से आने वाली ट्रेनें फुल आ रही हैं। इससे कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। लोगों को विशेष ट्रेनें भी राहत नहीं दे पा रही हैं। इसके साथ ही लोकल यात्रियों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। लोकल यात्रियों के लिए बसों का ही सहारा रह गया है।
विज्ञापन

विभिन्न प्रांतों व शहरों से लोग छठ का पर्व मनाने के लिए घर लौटे थे। इसके साथ ही बिहार में चुनाव के लिए भी बड़ी संख्या में बाहर रहने वाले आए थे। अब लोग काम पर लौट रहे हैं। इसका असर ट्रेनों के सफर पर पड़ा है। स्थिति यह है कि बिहार की तरफ से जो भी ट्रेनें आ रही हैं वह भरी हुई आ रही है। लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। लोग मजबूरी में जनरल कोच से सफर कर रहे हैं, लेकिन भीड़ होने से उन्हें काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। लोग किसी प्रकार जनरल कोच की गैलरी में खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। इससे लोकल यात्रियों की भी परेशानी बढ़ गई है। कारण यह है कि ट्रेनें फुल आने से लोकल यात्रियों को भी सीटें नहीं मिल पा रहीं है। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर अमृतसर जाने के लिए आए दिनेश कुमार, सुनील कुमार आदि ने बताया कि ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में जनरल कोच में प्रवेश कर किसी प्रकार यात्रा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

बसें बनी यात्रियों का सहारा : ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के साथ ही लोकल यात्रियों के लिए परिवहन निगम की बसें सहारा बन रही है। लखनऊ, कानपुर, दिल्ली आदि के लिए लोग बसों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed