{"_id":"65d79a9e02ba5c41f106b854","slug":"eunuchs-clash-with-each-other-jam-at-back-intersection-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-110196-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आपस में भिड़े किन्नर, बैक चौराहे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आपस में भिड़े किन्नर, बैक चौराहे पर लगा जाम
Fri, 23 Feb 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
बैंक चौराहे पर हंगामा करती किन्नर।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बैंक चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम किन्नरों का दो गुट आपस में भिड़ गया। इससे मौके पर जाम लग गया और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना के बाद कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष को हटाया। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की घटना में घायल दो किन्नरों को पुलिस टीम के साथ मेडिकल परीक्षण एवं दवा उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान करीब 45 मिनट तक जाम लगा रहा।
बैंक चौराहे पर प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कुछ किन्नर चाट की दुकान पर खड़ा होकर चाट खा रहे थे। इसी बीच किन्नरों का दूसरे ग्रुप ने वहां आकर मारपीट शुरू कर दी। विवाद होता देख काफी भीड़ जुट गई। इसके साथ ही बैंक चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना के बाद मौके पर कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर दोनों पक्ष के लोगों को तितर-बितर किया।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि किन्नरों के एक पक्ष का कहना है कि वे लोग अपने साथियों के साथ बधाई बजाकर वापस आ रहे थे। शहर के बैंक चौराहे पर दूसरे ग्रुप ने बिना किसी कारण उन सभी को घेरकर मारने पीटने लगा। इसके साथ ही उनका गल्ला, ढोलक पैसा आदि छीन लिया। दोनों पक्षों में काफी लंबे समय से क्षेत्र बंटवारा का विवाद चल रहा है। किन्नर पक्ष ने मारपीट के मामले में तहरीर दी है। जिसके बाद मारपीट की घटना में घायल दो किन्नरों को पुलिस टीम की निगरानी में दवा उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। इसके बाद बैंक चौराहे से जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
000000000000000
किन्नरों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। डीएम के निर्देश पर 24 फरवरी को दोनों पक्षों के बीच बैठक होनी थी। मामले में तहरीर लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।