फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   EO of Municipality and Nagar Panchayat showed negligence

Sant Kabir Nagar News: नगर पालिका और नगर पंचायत के ईओ ने बरती लापरवाही

Thu, 08 Feb 2024 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
EO of Municipality and Nagar Panchayat showed negligence
- जूम मीटिंग में नहीं होते हैं शामिल, शासन से नोटिस जारी, जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन स्तर से रियल टाइम माॅनीटरिंग में नगर पालिका खलीलाबाद समेत पांच नगर पंचायतों ने लापरवाही बरती है। जिस पर शासन ने कारण बताओ नोटिस के साथ ही दो फरवरी का वेतन रोक दिया है। इस माॅनीटरिंग के तहत सफाई व्यवस्था शिकायतों का निस्तारण किया जाता है, जिसमें इन नगर निकायों ने रुचि नहीं ली है, जिसकी वजह से नोटिस जारी हुआ है।
नगरीय निकाय के राज्य मिशन निदेशक ने सभी नगर निकाय व नगर पालिका को पत्र भेजकर कहा कि नगरीय निकायों में नागरिक सुविधाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था की प्रभारी माॅनीटरिंग प्रतिदिन जूम मीटिंग के जरिये की जाती है। इसके बावजूद नगर पालिका खलीलाबाद, नगर पंचायत बाघनगर बखिरा, नगर पंचायत हैंसर बाजार, नगर पंचायत हरिहरपुर, नगर पंचायत मगहर, नगर पंचायत मेंहदावल के कर्मी व अधिकारी रियल टाइम माॅनीटरिंग में प्रतिभाग नहीं किया जा रहा है। जो शासन के आदेशों की अवहेलना है। इससे आम जनता को लाभ मिल रहा है कि नहीं और उनकी समस्याओं का निस्तारण हो रहा है यह पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित ईओ का दो फरवरी का वेतन रोक दिया है। इसके साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि सभी ईओ को स्पष्टीकरण का जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed