{"_id":"6647bcfa9ff7ff7626088aa4","slug":"environment-clubs-will-be-formed-in-secondary-schools-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114609-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक स्कूलों में बनेंगे पर्यावरण क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक स्कूलों में बनेंगे पर्यावरण क्लब
Sat, 18 May 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पर्यावरण को बचाने के लिए अब स्कूली छात्रों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए माध्यमिक विद्यालयों में पर्यावरण क्लब बनाया जाएगा। इसमें कक्षावार चार-चार छात्रों का चयन होगा। चयनित छात्र अपनी कक्षा के अन्य साथियों को पर्यावरण को लेकर जागरूक करेंगे। डीआईओएस के निर्देश पर माध्यमिक विद्यालयों में पर्यावरण क्लब गठित करने की कवायद शुरू हो गई है।
जिले में राजकीय, एडेड व वित्त विहीन विद्यालयों की संख्या करीब 280 है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर पर्याव्रण संरक्षण के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत राजकीय, माध्यमिक, एडेड और वित्त विहीन विद्यालयों में नौवी से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षित करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में पर्यावरण क्लब का गठन किया जाएगा। इस पर्यावरण क्लब में कक्षावार चार-चार छात्रों को शामिल किया जाएगा जो कि अन्य छात्रों को पर्यावरण सुरक्षित करने को जागरूक करेंगे। इसके साथ विद्यालयों में अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसमें सप्ताह में तीन दिन एक-एक घंटे की अतिरिक्त कक्षाओं में छात्रों को प्रायोगिक और व्यवहारिक शिक्षा दी जाएगी। यही नहीं, छात्र-छात्राओं को कंपोस्ट पिट बनाना और विद्यालय वाटिका का निर्माण करना भी सिखाया जाएगा। वाटिका निर्माण का उद्देश्य छात्र छात्राओं को पर्यावरण को महत्व समझाना है। डीआईओएस ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि पर्यावरण क्लब के गठन के लिए सभी प्रधानाध्यापकों का निर्देश दिया गया है। कवायद शुरू भी हो गई है। इससे बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आएगी।