फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Entrepreneurs are not getting help, will complain to CM

Sant Kabir Nagar News: उद्यमियों को नहीं मिल रही मदद, सीएम से मिलकर करेंगे शिकायत

Fri, 01 Sep 2023 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs are not getting help, will complain to CM
औद्योगिक क्षेत्र में ​स्थित कैंप कार्यालय पर उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक हुई ।संवा
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में उठा मामला, जल निकासी एवं औद्योगिक क्षेत्र की बाउंड्रीवाॅल को शीघ्र बनाए जाने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को एसोसिएशन के कार्यालय पर हुई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद की समस्याओं के अलावा जनपद निवेशकों जरिए अपने औद्योगिक निवेश में होने वाली समस्याओं को रखा गया। औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों, जल निकासी एवं औद्योगिक क्षेत्र की बाउंड्रीवाॅल को शीघ्र बनाए जाने की मांग उद्यमियों ने उठाई। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिम्मेदार विभाग काम नहीं कर रहे हैं। जहां पर उद्यम लगाने वाले निवेशक को उनकी समस्या के निस्तारण को प्रमुखता देने की बात शासन की प्रत्येक बैठकों में होता है, वहीं निचले स्तर पर उपेक्षा एवं उदासीनता के चलते उद्यमियों में निराशा व्याप्त हो गई है। यदि ऐसे ही कार्यप्रणाली रही तो हम लोग मुख्यमंत्री से मिलकर यहां की जमीनी हकीकत बताएंगे। इसके साथ ही उद्यमियों के साथ उपेक्षा पूर्ण बर्ताव करने काले अधिकारियों-कर्मचारियों को दंडित भी कराने का कार्य करेंगे। निवेशकों ने विद्युत निगम और तहसीलों से भूमि परिवर्तन रास्ते इत्यादि पर कोई प्रगति न होने पर रोष जताया। इस दौरान मोनू खान, प्रतीक रूंगटा, सौरभ अग्रवाल, अंकित, विकास, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed