{"_id":"6a7e0336230b25597a01a2fe","slug":"ensure-the-completion-of-plantation-targets-and-geo-tagging-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-155558-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पौधरोपण का लक्ष्य व जियो टैगिंग पूरा कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पौधरोपण का लक्ष्य व जियो टैगिंग पूरा कराएं
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला पौधरोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें पौधरोपण के लक्ष्य और जियो टैगिंग को पूरा करने के निर्देश दिए गए।
जिला पौधरोपण समिति की समीक्षा के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव ने अवगत कराया कि पौधरोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत जनपद में शासन ने वन विभाग को 14.50 लाख एवं अन्य विभाग को 19.07 लाख पौधरोपण कराए जाने के लिए लक्ष्य आवंटित किया गया था। इसके सापेक्ष अन्य विभागों द्वारा कराए गए पौधरोपण की जियो टैगिंग कार्य इस माह में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।
जिला पर्यावरण समिति के कार्यों की समीक्षा के दौरान स्थानीय निकाय के विभिन्न क्षेत्रों से जनित नगरीय ठोस अपशिष्ट के एकत्रण तथा अंतिम निस्तारण तक परिवहन किए जाने के लिए सेकेंडरी स्टोरेज फैसेलिटीज की स्थिति पर चर्चा, जैव चिकित्सा अपशिष्ट से संबंधित चर्चा और वाहनों से जनित पॉल्यूशन से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान शहरी क्षेत्रों से आने वाले नालों के चिह्नीकरण की स्थिति तथा सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्रों की स्थापना किए जाने की स्थिति पर बिंदुवार चर्चा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, डीपीआरओ अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।