फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   English illicit liquor seized

अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Sun, 26 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 26 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
English illicit liquor seized
शराब बरामद। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
    आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को महुली क्षेत्र के घोरहट गांव स्थित लाइसेंसी अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी किया। जहां से करीब 25 लाख कीमत की बिक्री के लिए स्टोर गिया गया अवैध अंग्रेजी शराब और  बीयर बरामद किया। मौके से भारी मात्रा में ढक्कन, रैपर और लेबल भी बरामद हुआ। टीम ने लाइसेंसी को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुनीम चकमा देकर भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन

  प्रवर्तन दल बस्ती के सहायक आयुक्त सीके सिंह, जिला आबकारी अधिकारी रमाशंकर सिंह और आबकारी इंसपेक्टर अमरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को टीम ने महुली क्षेत्र के घोरहट गांव में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि काफी दिनों से यहां अवैध शराब का कारोबार होने की शिकायतें मिल रही थी। दुकान के पिछले भाग में पंजाब और हरियाणा निर्मित 100 गत्ता अंग्रेजी शराब और रम तथा 100 गत्ता बीयर बरामद की गई है। बरामद शराब में रायल स्टेज, इंपीरियल ब्लू, मैकडावल और बैक पाइपर जैसी अंग्रेजी शराब के ब्रांड शामिल है। सभी हिरयाणा व पंजाब निर्मित है तथा सभी पर सेल फार पंजाब अंकित है। जबकि हैवल्ड 5000 ब्रांड की अवैध बीयर की केन बरामद हुई। इसके अलावा दुकान से 2500 रैपर, 1500 नकली होलोग्राम और 100 ढक्कन बरामद हुआ है। पूछताछ में गिरफ्तार दुकान मालिक राजकुमार चौरसिया पुत्र शिवलाल चौरसिया मोहल्ला औरंगाबाद, थाना चेतगंज, जनपद वाराणसी ने गोरखपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब तस्करी करना और कानपुर निवासी एक सहयोगी द्वारा रैपर और होलोग्राम सप्लाई किए जाने की जानकारी दी है। टीम ने उपरोक्त तीनों लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं जालसाजी, षडयंत्र  और कापी राईट एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दिया। जिला आबकारी इंसपेक्टर के मुताबिक बरामद अंग्रेजी शराब और बीयर की बाजार रेट के अनुसार लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। एसओ रमेश यादव पे बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।  विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed