{"_id":"6776d18b2492817b4c081152","slug":"encroachment-on-roadsjammed-for-hours-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-126459-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़कों पर अतिक्रमण... घंटों जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़कों पर अतिक्रमण... घंटों जाम
Thu, 02 Jan 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
मेहदावल। कस्बे में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से आए दिन लोगोंं को जाम से जूझना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को अंजहिया बाजार में लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
कस्बे में एक तरफ लोग नालियों के ऊपर तक निर्माण करा रखे हैं। वहीं, सड़क की पटरियों पर दुकान वालों का अतिक्रमण है। ठेला लगाने वाले बीच सड़क में सामान बेच रहे हैं। जिसका नतीजा यह है कि नगर का मुख्य बाजार अंजहिया आए दिन सड़क जाम की समस्या से जूझ रहा है। व्यापारी भी सड़क जाम को लेकर परेशान हैं। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
वहीं नगर क्षेत्र के सीएचसी तिराहे से करमैनी टैक्सी स्टैंड तक दोनों पटरियों पर नाली निर्माण नगर पंचायत प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। योगी सरकार बनने के बाद अतिक्रमण विरोधी अभियान चला लेकिन सीमित स्थानों पर ही यह अभियान का असर रहा। हर मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण का बोलबाला है। नगर के निवासी संतोष गुप्ता, सुनील कुमार, अशोक कुमार, विनोद आदि लोगों ने अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
नाली से पांच फीट छोड़कर भवन निर्माण के निर्देश का पालन नहीं : कस्बा निवासी अमरनाथ का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से जारी भवन प्रारूप पर स्पष्ट निर्देश है कि भवन का निर्माण नाली से पांच फीट छोड़कर कराया जाए। इसके बाद भी लोग सड़क तक निर्माण करा लिए हैं। ि