{"_id":"65a3864ad8650a6b9c039f86","slug":"encroachment-from-bank-chauraha-to-nedula-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-8244-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बैंक चौराहे से नेदुला तक अतिक्रमण, लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बैंक चौराहे से नेदुला तक अतिक्रमण, लगता है जाम
Sun, 14 Jan 2024 12:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
बैंक चौराहे पर सड़क की पटरी पर लगी दुकान और बिजली का पोल।संवाद
फोटो सहित
मार्ग चौड़ीकरण से पटरियां गायब, सड़क पर खड़े होते हैं वाहन
नालियां जाम होने से अक्सर सड़क तक पसरा रहता है गंदा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बैंक चौराहा से नेदुला बाईपास को जोड़ने वाली सड़क अतिक्रमण की चपेट है। इस मार्ग पर कई स्कूल है। स्कूल वाहन सड़क पर ही खड़े हो रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण के बाद पटरी खत्म हो गई है। सड़क तक दुकानें लग रही हैं। इससे अक्सर जाम की समस्या बनी हुई है। जहां नालियां हैं, वहां अतिक्रमण से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटे तो लोगों को राहत मिल सकती है।
बैंक चौराहा पर नेदुला की ओर जाने वाले मोड़ पर ही अतिक्रमण है। सड़क तक दुकानें लग रही हैं। यहां खरीदारी के लिए पहुुंचने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़ा कर रहे हैं। यही नहीं इस मार्ग पर कई विद्यालय है। छुट्टी होने के दौरान बसें व अन्य वाहन सड़क पर खड़े होकर बच्चों को बैठाते हैं। इससे सड़क पर जाम लग जाता है। यातायात पुलिस कई बार वाहन चालकों को चेतावनी दी चुकी है, लेकिन मनमानी जारी है। इसका खामियाजा आने-जाने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है।
दो साल पहले इस सड़क के चौड़ीकरण का कार्य होने के बाद पटरियां नहीं बची हैं। इससे भी समस्या हो रही है। बंजरिया के पास सड़क के किनारे बिजली खंभा लगा हुआ है। यहां सड़क संकरी है। इससे अक्सर जाम लग जाता है। इसके कारण स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीर परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
बंजरिया से आगे नेदुला बाईपास के पास नालियों पर अतिक्रमण होने के कारण नालियों का गंदा पानी अक्सर सड़क पर बहता रहता है। नालियों की साफ-सफाई न होनेे से समस्या और बढ़ गई है।
वाहनों के चलते बढ़ गई है परेशानी
बैंक चौराहा से नेदुला जाने वाले मार्ग पर प्राइवेट वाहन चालक सवारियां भरते हैं। इसके कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए है। इस मार्ग से होकर आने-जाने वाले संजय कुमार, प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र आदि ने कहा कि सड़क की पटरियां न होने और अतिक्रमण के कारण इधर से गुजरना मुश्किल हो जाता है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। यदि अतिक्रमण और जाम की समस्या से निजात मिले तो लोगों को राहत मिल सकती है।
अभियान चलाकर हटाए जाएंगे अतिक्रमण
शहर के बैंक चौराहा से लेकर नेदुला बाईपास जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही नालियों की साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।
-जगत जायसवाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
000000000000000
वीरेंद्र यादव