फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Employment servants protested at block headquarters

रोजगार सेवकों ने ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना दिया

Thu, 08 Sep 2016 12:17 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 08 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
 Employment servants protested at block headquarters
खलीलाबाद ब्लॉक गेट पर प्रदर्शन करते रोजगार सेवक। - फोटो : अमर उजाला
रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर बुधवार को रोजगार सेवको ने जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना दिया। खलीलाबाद ब्लॉक पर आयोजित धरने में ब्लॉक अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार सेवकों की लगातार उपेक्षा कर रही है। आश्वासन के बाद भी रोजगार सेवकों की मांगों की अनेदखी की जा रही है। जिससे रोजगार सेवकों में आक्रोश है। 
विज्ञापन

ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि रोजगार सेवकों को शिक्षामित्रों की तरह नियमित किया जाए, यदि इसमें विलंब किया गया तो रोजगार सेवक आरपार की लड़ाई छेडे़ंगे। उन्होंने कहा कि यदि रोजगार सेवकों की मांगों को संज्ञान में नहीं लिया गया तो 12 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी कदम नहीं उठाया गया तो 19 सितंबर को लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास को घेरने का काम किया जाएगा। धरना में उमाशंकर, रामअनुज, दिग्विजय मौर्य, कमलावती, मंजू, निर्मला, सुषमा, माया, इंद्रावती, अंजनी यादव, जय सिंह, शैलेंद्र सिंह, ईश्वर चंद्र, राधिका, रेनू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रोजगार सेवकों ने सांथा ब्लाक मुख्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना दिया। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को दिया। ब्लॉक अध्यक्ष मुहम्मद अयूब ने कहा कि शिक्षामित्रों की भांति नियमित कर राज्य  कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर रोजगार सेवक ब्लॉक पर तालाबंदी कर धरना दे रहे हैं। इस अवसर  पर अश्विनी त्रिपाठी , दुर्गेश उपाध्याय , सुमन चतुर्वेदी , लाल जी प्रसाद ,  कमलेश शुक्ला , कन्हैयालाल , बेचन प्रसाद चौरसिया , सियाराम चौधरी ,  ज्ञानदास चौरसिया आदि लोग रहे। इसी क्रम में नाथनगर में रोजगार सेवकों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस दौरान अर्जुन यादव, सर्वेश सिंह, रामराज, शमशाद अहमद, राम अशीष, अरविंद यादव, धनंजय मिश्र, बुद्धू प्रसाद, विजय कुमार, सुशील राय, अशोक यादव आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 हैंसर व पौली ब्लॉक में भी तालाबंदी कर धरना दिया गया। इससे पूरे दिन सरकारी कार्य नहीं हो सका। अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय के बाहर बैठने को मजबूर हुए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष छोटेलाल यादव, परासर मिश्र, हनुमान सिंह, विजय कुमार, सुरेश, सुभाष, जयहिंद, मनोज, दुर्गावती, सुमन , विजयलक्ष्मी आदि मौजूद रहे। पौली में धरने के दौरान ब्लाक के अध्यक्ष राजितराम यादव, आशुतोष अग्रहरी, इंद्रसेन, अंबिका, गोरख, राजेन्द्र प्रसाद, श्रवण कुमार, दुर्गावती आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed