फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Employees strike, cursed government

कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार को कोसा

Wed, 08 Jan 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Employees strike, cursed government
खलीलाबाद में धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : KHALILABAD
कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार को कोसा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। केंद्रीय श्रम संगठनों, औद्योगिक फेडरेशनों एवं कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर बुधवार को सरकारी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए धरना दिया। धरना-प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारी, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, मध्याह्न भोजन वर्कस, बीमा एवं बैंककर्मी हड़ताल में शामिल हुए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजन्टेटिव, पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन आदि भी हड़ताल में शामिल रहे। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन एवं ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार का रवैया कर्मचारी विरोधी है। उन्होंने रैली निकालने पर रोक लगाने की निंदा की। डीएम को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील, रोजगार सेवक, ग्रामीण चौकीदार, पार्कों एवं स्मारकों में कार्यरत कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी डीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें सीएए, एनआरसी के विरोध में हुए आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान अनवार अहमद, अतीकुर्रहमान आदि शामिल रहे। भारतीय जीवन बीमा निगम खलीलाबाद शाखा पर तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की कर्मचारी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान राजकुमार, अशोक राय, सदानंद, जगदीश प्रसाद, धर्मेंद्र यादव, सदानंद उपाध्याय, धनेश, अजय, सुनील चौहान, पुष्पलता, गोपाल शरण पाठक, महबूब अली, रामचंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद परिसर में एकत्र हुए। वहां से रैली निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता परिसर में धरना पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने सीएए को रद्द करने, आंदोलन करने वालों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने आदि को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा। इस दौरान उदयराज विद्यार्थी, आनंद कुमार गौतम, उस्मान अली, तुलसी गौतम, इंद्रेश कन्नौजिया, सुनील कुमार, हरिश्चंद्र भाष्कर, अजीजुल्लाह, लवकुश, लालचंद्र, गिरजेश निषाद, राम दास, सूर्यभान चौरसिया आदि मौजूद रहे। विद्युत कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों में नहीं हुआ कामकाज, प्रदर्शन
संतकबीरनगर। श्रम संगठनों के आह्वान पर हुए हड़ताल में कई बैंकों के कर्मी भी शामिल रहे। पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक सहित अन्य बैकों में कामकाज नहीं हुआ। कर्मचारी एक्सिए बैंक पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। बैंकों में कामकाज न होने से खातेधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में विजय कुमार सिंह, बृजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष पांडेय, विकास शर्मा, अभिषेक राय, सुशील कुमार, कुनाल सिंह, नवीन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, विजय कुमार, गणेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed