फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Employees rang bell at MP's office for restoration of old pension

Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सांसद के कार्यालय पर कर्मियों ने बजाई घंटी

Tue, 22 Aug 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 22 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Employees rang bell at MP's office for restoration of old pension
- अटेवा के बैनर तले सांसद के आवास पर घंटी बजाओ कार्यक्रम हुआ
विज्ञापन

-पीएम को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जरिए 30 अगस्त तक पूरे प्रदेश में सांसदों के आवास पर घंटी बजाओ कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसी के तहत मंगलवार को अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान के नेतृत्व में शिक्षकाें व कर्मचारियों ने विकास भवन स्थित सांसद कैंप कार्यालय पर घंटी बजाकर पुरानी पेंशन की बहाली ओर निजीकरण बंद करने की मांग की। इस दौरान सांसद प्रवीण निषाद को पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान ने कहा कि अटेवा विगत कई वर्षों से शिक्षकों, कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संघर्षरत है। आज यह लड़ाई पूरे देश में चल रही है। देश के लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय है। अटेवा 2024 के पहले पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए संकल्पबद्ध हैं। मंडलीय मंत्री मुकेश कुमार यादव ने कहा कि सांसद हमारे नीति नियंता है इसलिए 2024 से पहले पुरानी पेंशन बहाल करवाकर हम सभी सरकारी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करें। अटेवा ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में लिखा है कि देश के पांच राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। कुछ राज्यों में बहाल होने की प्रक्रिया में है। उत्तर प्रदेश में अभी तक कोई सकारात्मक कदम शासन की तरफ से नहीं उठाया गया है। इससे यहां का शिक्षक, कर्मचारी अपने असुरक्षित भविष्य के प्रति चिंतित, आंदोलित और आक्रोशित भी है। इस दौरान मंडलीय संगठन मंत्री संजय शर्मा, जिला महामंत्री हरिकिशोर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी, संयोजक महिला प्रकोष्ठ शबाना खान, जितेंद्र कुमार कन्नौजिया, उदय भान पटेल, संत कुमार चौधरी, अमरेश चौधरी, अरविंद चौधरी, हरिकेश बहादुर यादव, विनोद चौधरी, परमहंस गौतम, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed