फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Employees of Hariharpur sub-center submitted mass resignation

Sant Kabir Nagar News: हरिहरपुर उपकेंद्र के कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Mon, 14 Jul 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 14 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Employees of Hariharpur sub-center submitted mass resignation
नाथनगर विद्युत सब स्टेशन पर इस्तीफा देने के बाद खड़े कर्मचारी
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर से संचालित महुली और खोरिया फीडर पर तैनात दस संविदा कर्मचारी सोमवार को पावर हाउस पहुंचे। अवर अभियंता की कार्यशैली से नाराज होकर सामूहिक इस्तीफा दे दिया। आरोप लगाया कि ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी पूरी रात जेई फोन करके परेशान करते हैं। तय समय तक मुस्तैदी के बाद भी वेतन कटौती की जाती है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर में तैनात संविदा कर्मी अजीत कुमार जायसवाल, दिलीप कुमार, प्रेम कुमार, सुहेल अहमद, ओमजी, विजय, विनोद, श्याम लाल, अनिल कुमार, राजेश ने अवर अभियंता सुनील कुमार यादव के प्रति नाराजगी व्यक्त किया। एक साथ सामूहिक इस्तीफा दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आकस्मिक अवकाश नहीं मिलता है। चौबीस घंटे ड्यूटी करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। वेतन कटौती की जाती है, पूरी रात बेवजह फोन कर परेशान किया जाता है। दुर्व्यवहार किया जाता है और जेई की भाषा शैली ठीक नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपना इस्तीफा व्हाट्सएप के माध्यम से जेई को भेजा। इस संबंध में अवर अभियंता सुनील कुमार यादव का कहना है कि इस समय बिजली की ट्रिपिंग हो रही है। 24 घंटे डयूटी करनी पड़ रही है। उपभोक्ता परेशान हो रहे है। इन कर्मियों से कहा जाता है तो वह बहाना बनाने लगते है।
उनके जरिए कर्मियों का वेतन नहीं काटा जाता है। वेतन काटने का कार्य संस्था करती है। आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed