{"_id":"67c0a26abd0d4bd7780cd876","slug":"employees-agree-to-cmos-advice-and-will-not-go-on-strike-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129219-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीएमओ के समझाने पर माने कर्मचारी, नहीं करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीएमओ के समझाने पर माने कर्मचारी, नहीं करेंगे हड़ताल
Thu, 27 Feb 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
- सीएमओ को धमकी देने का मामला, सीएमओ ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
संतकबीरनगर। सीएमओ को मारने की धमकी देने के मामले में नाराज स्वास्थ्य कर्मी बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पर इकट्ठा हुए और हड़ताल की रणनीति तैयार कर रहे थे। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने उन्हें किसी भी तरह का हड़ताल न करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने कहा कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही धमकी देने वालों पर केस दर्ज होगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों से आश्वासन मिला है। ऐसे में अभी हड़ताल पर जाने की जरूरत नहीं है।
बता दें कि मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में तीन युवक पहुंचे और अपने को जनप्रतिनिधि का खास बताते हुए सीएमओ को धमकी दी थी। ये युवक आयुष भर्ती में अपने चहेतों की नियुक्ति कराना चाहते थे। जब सीएमओ ने नियमानुसार कार्रवाई की बात कही तो एक युवक भड़क गया और सीएमओ को गाली देते हुए मारने की धमकी दी। वह सीएमओ की तरफ लपका, लेकिन वहां मौजूद अपर सीएमओ स्तर के अधिकारियों ने बीच-बचाव किया।
इस घटना के बाद से स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश है। हालांकि, सीएमओ ने इस प्रकरण से डीएम को अवगत करा दिया था। सूचना के बाद भी केस दर्ज न होने पर स्वास्थ्य कर्मी नाराज हो गए और बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में इकट्ठा हुए। इसके बाद हड़ताल पर जाने की रणनीति तैयार कर रहे थे। लेकिन, सीएमओ ने इससे मना कर दिया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि हड़ताल इसका समाधान नहीं है। इससे आम जनता परेशान होती है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। आरोपियों पर जल्द ही केस दर्ज हो जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी माने और हड़ताल वापस लिए। इस अवसर पर डॉ रामरतन, डॉ. वरुणेश दुबे, डॉ. श्वेतांक सिंह, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीपीएम राजेश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।