फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Emphasis on vigilant monitoring of health schemes

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य योजनाओं की सतर्क माॅनीटरिंग पर जोर

Sat, 29 Nov 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on vigilant monitoring of health schemes
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व जयप्रकाश की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें एडीएम ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं व कार्यक्रमों की सतर्क मॉननीटरिंग की जाए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।
विज्ञापन

एडीएम ने जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेताकों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा की। सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के उचित क्रियान्वयन एवं सीओपीटीए-2003 की धाराओं के अनुपालन के लिए जनपद स्तरीय समन्वय समिति का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

एडीएम ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरती जाए। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का रूटीन टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण के स्थिति की जांच आदि की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के व्यवस्थित संचालन, ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की कार्य प्रणाली, संस्थागत प्रसव आदि से संबंधित समस्त चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जितनी भी सेवाओं एवं योजनाओं का संबंध ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकत्रियों से है उसकी समीक्षा अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण सीआरएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्साधिकारी अपने चिकित्सालयों में मरीजों के उचित देखभाल से संबंधित बेसिक सुविधाओं जैसे-बैठने की व्यवस्था, पानी, शौचालय, व्हीलचेयर सहित अन्य चिकित्सीय उपकरणों आदि के सुचारु संचालन सुनिश्चित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के भुगतान की स्थिति, गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव का आंकड़ा, ओपीडी एवं आईपीडी में माहवार मरीजों की संख्या के सापेक्ष दवाओं के वितरण आदि की समीक्षा की गई। आभा आईडी एवं आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed