फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Emphasis on strengthening police-public cooperation

Sant Kabir Nagar News: पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर बल

Tue, 23 Jun 2026 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening police-public cooperation
महुली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत थाना अध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्राम वासियों और अन्य व्यक्तियों के बीच पहुंच कर जनसंवाद स्थापित किया गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष महुली ने स्थानीय नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों एवं सम्मानित जनों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना तथा पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को बताया कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून का पालन कराना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ विश्वास एवं सहयोग का संबंध स्थापित करना भी है। जनसंवाद कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास के वातावरण पर सतर्क दृष्टि रखें तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं आपसी विश्वास ही प्रभावी कानून-व्यवस्था की आधारशिला है। जनता की सहभागिता से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है तथा समाज को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की तथा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed