फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   emcroachment in mukhlispur

Sant Kabir Nagar News: मुखलिसपुर ओवरब्रिज से बनियाबारी तक सड़क तक कब्जा

Tue, 16 Jan 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
emcroachment in mukhlispur
मुखलिसपुर रोड के ​गौसपुर के  पास सड़क की पटरी पर दुकानदारों ने किया अतिक्रमण।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

कहीं गिट्टी बालू रखकर की जा रही बिक्री कहीं ठेला वालों का कब्जा
टैक्सी स्टैंड के पास सड़क पर खड़े हो रहे वाहन, लग रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर ओवरब्रिज से बनियाबारी तक सड़क की पटरियों से लेकर सड़क तक कब्जा कर लिया गया है। कहीं गिट्टी-बालू की दुकानें लग रही हैं तो कहीं ठेला वालों को कब्जा हो गया है। नालियों पर चबूतरा बनाकर लिया गया है। इसके कारण लोगाें को समस्या झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही टैक्सी स्टैंड होने के कारण सड़कों पर ही सवारियां भरी जा रही हैं। अतिक्रमण और कब्जा हटे तो परेशानी खत्म हो।

शहर के मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज से आगे बढ़़ते ही सड़क तक अतिक्रमण दिखने लगता है। सड़क की दोनों तरफ की पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। जहां थोड़ी-बहुत जगह है। वहां ठेले वालों को कब्जा हो गया है। इसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। वैसे इस मार्ग पर कई स्कूल कॉलेज भी हैं। छुट्टी होने पर यहां भीड़ बढ़ जाती है। लोगों को घंटों जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

विधियानी मोड़ पर पालिका ने वाहन स्टैंड बना रखा है। यहां से लोग नाथनगर, धनघटा के लिए वाहन पकड़ते हैं। यहां पर चालक सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियां भरते हैं। इसके कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके साथ ही नालियों पर कब्जा हो गया है। इसके कारण नालियों की साफ-सफाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिट्टी-बालू के कारोबारियों ने बढ़ाई परेशानी
शहर के बनियाबारी के पास सड़क की पटरियों पर गिट्टी व बालू की दुकानें लग रही हैं। गिट्टी व बालू सड़क पर फैला हुआ है। इसके कारण आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय कोहरा पड़ रहा है। इसके कारण शाम होने के बाद सड़क तक फैली गिट्टी व बालू दिखाई नहीं पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए है। इस मार्ग से यात्रा करने वाले प्रदीप कुमार, संजय यादव आदि ने कहा कि सड़क की पटरियों से अतिक्रमण और कब्जा हटाया जाए तो लोगों को राहत मिल सकती है।


दी गई है चेतावनी, हटेगा अतिक्रमण
शहर के मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज से बनियाबारी मार्ग पर अतिक्रमण को हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। अभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि स्वेच्छा से अतिक्रमण व कब्जा हटा लें।
-जगत जायसवाल- चेयरमैन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed