{"_id":"678bee56740c93365e036722","slug":"electricity-workers-staged-a-protest-against-privatization-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-127270-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना
Sat, 18 Jan 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर धरना देते बिजलीकर्मी।
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध कर्मियों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इसके साथ ही अगले सप्ताह भी विरोध प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर पांचवें दिन बिजली कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए पावर कार्पोरेशन प्रबंधन कंसल्टेंट की नियुक्ति की प्रक्रिया तत्काल रद्द करें। ताकि ऊर्जा निगमों में औद्योगिक अशांति का वातावरण न बने। संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि प्री बिडिंग कांफ्रेंस के दिन 23 जनवरी को समस्त ऊर्जा निगमों के बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी और अभियंता भोजन अवकाश के दौरान कार्यालयों से बाहर आकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान इंजीनियर राजेश कुमार, मनोज कुमार, लक्ष्मण मिश्र, मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, आशीष कुमार, दिलीप आदि माैजूद रहे। े