फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity was restored while a fault was being rectified, and a contract lineman died of electrocution.

Sant Kabir Nagar News: फाल्ट ठीक करते समय बहाल हुई बिजली, संविदा लाइनमैन की करंट से मौत

Mon, 06 Apr 2026 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity was restored while a fault was being rectified, and a contract lineman died of electrocution.
शानिवार को रात आई आंधी के बाद उतरावल फीडर पर काम कर रहा था कर्मी
विज्ञापन

शटडाउन के बाद भी आ गई बिजली, एक्सईएन ने कहा- जांच कर होगी कार्रवाई
कोतवाली क्षेत्र के मरवटिया गांव का रहने वाला था संविदा लाइनमैन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद डिवीजन के उतरावल फीडर पर शनिवार की देर रात फाल्ट ठीक करते समय बिजली आने पर एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी संविदा लाइनमैन अंतराम (45) पुत्र रामदास पोल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामसभा चौरी (मरवटिया) बघौली निवासी अंतराम उपखंड मगहर स्थित 33/11 केवी उतरावल फीडर पर संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत था। शनिवार रात लगभग 10:30 बजे एक फाल्ट ठीक करने के लिए वह खंभे पर चढ़ा था। निगम की तरफ से उसे शटडाउन दिया गया था। मरम्मत कार्य के दौरान अचानक करंट प्रवाहित हो गया,, जिससे अंतराम बुरी तरह झुलस कर पोल से नीचे गिर गया। नीचे गिरने से भी उसको काफी चोटें आईं। आसपास के लोग आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

---------------------
मौत के बाद परिजनों में मची चीख-पुकार
संविदा लाइनमैन की मौत की सूचना उसके परिवार में पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई। अंतराम अपने पीछे चार बेटियों और दो बेटों को छोड़ गए हैं। पत्नी मालती देवी को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं और वह बदहवास हो गई। लोग परिवार को ढ़ांढस बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
परिजन अड़े, अधिकारियों ने पहुंचकर सहयोग का दिया आश्वासन
घटना के बाद रविवार को अंतराम के सहयोगी, परिवार व अन्य लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर विभागीय लापरवाही का आरोप लगाने लगे। ग्रामीणों और परिजनों में बिजली निगम के प्रति रोष रहा। ग्रामीणों का कहना था कि जब कर्मचारी ने शटडाउन लिया तो लाइन कैसे चालू हो गई। यह किसी तकनीकी खराबी का नतीजा था या फीडर पर तैनात किसी कर्मचारी की लापरवाही, यह जानने और परिवार के आर्थिक सहयोग के लिए अड़ गए। मामले की जानकारी के बाद एक्सईएन राजेश प्रजापति अन्य विभागीय अधिकारियों एवं संविदाकर्मी उपलब्ध कराने वाली कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।
एक्सईएन ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया। इसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ और परिजनों ने शव दफना दिया।
--------------------------
एक अप्रैल को भी काम के दौरान हुई थी घटना
खलीलाबाद के मगहर उपखंड क्षेत्र के लाइन पर काम करने के दौरान एक अप्रैल को भी दुर्घटना हुई था। जानकारी के अनुसार संविदा लाइनमैन राजन 33/11 केवी औद्योगिक उपकेंद्र पर कार्यरत है। लाइन पर काम करने के दौरान शटडाउन के बाद भी अचानक बिजली आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर आज भी उसका इलाज चल रहा है।

-------------------
सुरक्षा मानक, उपकरण, कुशल व अकुशल कर्मी को लेकर निगम में पहले से चल रही तनातनी
बिजली निगम की व्यवस्था लचर है। विभाग व मैनपावर उपलब्ध कराने वाली कंपनी के बीच में सुरक्षा मानक, उपकरण, कुशल व अकुशल कर्मी को लेकर काफी समय से तनातनी चल रही है। अधिकारियों का दावा है कि लाइन पर काम करने वाले कुशल कर्मियों को सुरक्षा मानक व उपकरण होने के बाद काम करने के लिए शटडाउन देने की अनुमति मिलती है। वहीं निगम व कार्यदायी कंपनी के बीच में लंबे समय से यह आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है कि कुशलकर्मी अपने साथ रहने वाले अकुशल कर्मी से काम करवाते हैं, और खुद पोल पर नहीं चढ़ते हैं। अकुशल कर्मियों के पास अनुभव की कमी और अपर्याप्त सुरक्षा उपकरण होने की वजह से काम सही ढंग से नहीं हो पाता और वह दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वहीं दबाव के चलते विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी नियम को दरकिनार करके काम कराते हैं, जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटना होती है।
------------------------------------
कोट,
घटना की विभागीय जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिवार के लिए तत्काल आपसी सहयोग से आर्थिक मदद की गई है। निगम की तरफ से हर संभव मदद की जा रही है।
-राजेश कुमार प्रजापति, एक्सईएन, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed