{"_id":"69e9210553daf8940e0522f9","slug":"electricity-was-cut-for-19-hours-300-families-were-troubled-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-149526-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 19 घंटे कटी रही बिजली, 300 परिवार हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 19 घंटे कटी रही बिजली, 300 परिवार हुए परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत के नायक टोला वार्ड में मंगलवार की रात 12:00 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से करीब 19 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु की।
इससे करीब 300 घरों के लोग परेशान रहे। नायक टोला वार्ड में मंगलवार की रात करीब 12:00 बजे बिजली गुल हो गई। आधी रात को विद्युत आपूर्ति बंद होने से लोग परेशान रहे। सुबह होते-होते लोगों के इनवर्टर बैठ गए। पानी की टंकी खाली हो गई। पूरे दिन उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। लोग आपूर्ति बहाल होने के बारे में विद्युत वितरण खंड से संपर्क करते रहे, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने यह आश्वासन नहीं दिया कि विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
शाम होते-होते लोग गर्मी से बेहाल हो गए। पता करने पर लोगों को जानकारी हुई कि ट्रांसफाॅर्मर जल गया है। अवर अभियंता छुट्टी पर हैं। छुट्टी पर रहते हुए अवर अभियंता ने किसी तरह मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
करीब 7:00 बजे शाम को विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। वार्ड निवासी मुन्ना सिंह विवेक सिंह लालजी पांडे गुलाल पांडे बंसी तिवारी आदि लोगों का कहना है कि आधी रात से विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण पूरे दिन काफी परेशानी उठानी पड़ी।