फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity system faltered...city residents troubled by low voltage problem

Sant Kabir Nagar News: बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई... लो वोल्टेज की समस्या से शहरवासी परेशान

Wed, 11 Sep 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 11 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Electricity system faltered...city residents troubled by low voltage problem
विद्युत निगम के सुधार के दावे फेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कई दिनों से मौसम की तल्खी बरकरार है। पारा भी 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना है। जिसके कारण उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। इस बीच लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि पंखा, कूलर जहां रेंग कर चल रहे हैं वहीं पानी का संकट भी खड़ा हो रहा है। बिजली निगम का दावा है कि सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन दावा फेल नजर आ रहा है।

बिजली निगम का दावा है कि शहर में जर्जर बिजली के तारों के स्थान पर एबी केबल लगाए जा रहे हैं। साथ ही ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता में वृद्धि की जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि जर्जर तार व पोल तो बदले जा रहे हैं, लेकिन ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य जैसे-तैसे चल रहा है।
विज्ञापन

अगर मोहल्ले वार कार्य सही ढंग से कराए जाए तो समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। वैसे स्थिति यह है कि गोरखल, मोतीनगर, छोटी सरौली आदि क्षेत्रों में कार्य कराए गए, लेकिन ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए कहीं चबूतरा बनाकर छोड़ दिया गया है तो कहीं अभी तैयारी चल रही है। इसके कारण लोगों को लो वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और भी बदतर है। यहां पोल लगाने के बाद कोई कार्य नहीं हो सका है। लो वोल्टेज के कारण पंखा, कूलर रेंग कर चल रहे हैं। पानी की टंकियां भरने में दिक्कत आ रही है।

तितौवा में जंपर टूटने से बाधित रही बिजली आपूर्ति
शहर के तितौवा मोहल्ले में जंपर टूट जाने से करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। हालांकि बाद में बिजली कर्मियों ने मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की तो लोगों को राहत मिली।


शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। जर्जर तार और पोल बदले जा रहे हैं। जरूरत के मुताबिक ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। कार्य पूरा होने के बाद समस्या दूर हो जाएगी।
- केएन शुक्ल, एसडीओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed