{"_id":"660eec94077774a70107fdf3","slug":"electricity-supply-to-300-villages-stopped-for-seven-hours-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-112319-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सात घंटे ठप रही 300 गांवों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सात घंटे ठप रही 300 गांवों की बिजली आपूर्ति
Thu, 04 Apr 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
-पचपोखरी में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य शुरू
- गर्मी में लोगों को राहत देने की तैयारी में बिजली निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गर्मी में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को 33/11 विद्युत उपकेंद्र पचपोखरी में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के कार्य शुरू होने से करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिसके कारण करीब 300 गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार को भी कार्य होना है। जिसके चलते बिजली गुल रहने की संभावना है।
विद्युत वितरण खंड मेंहदावल के अंतर्गत 33/11 विद्युत उपकेंद्र पचपोखरी में लोगों को गर्मी में राहत देने के लिए पांच एमबीए पावर कन्वर्टर के स्थान पर दस एमबीए का पावर कन्वर्टर लगाने का कार्य सुबह दस बजे से शुरू हुआ। जिससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। शाम को करीब पांच बजे तक कार्य होता रहा। करीब सात घंटे तक बिजली नहीं मिली।
इस दौरान गर्मी से लोग परेशान रहे। पंखा, कूलर बेकार हो गए और पानी की टंकियां सूख गईं। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता जय राम, वेद प्रकाश पांडेय आदि ने कहा कि दिनभर बिजली न रहने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। हालांकि शाम पांच बजे वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
इस संबंध में अवर अभियंता धनंजय सिंह ने बताया कि गर्मी में लोगों को राहत मिले और लोड कम हो, इसके लिए विद्युत उपकेंद्र पचपोखरी में पांच एमबीए के स्थान पर 10 एमबीए का पावर परिवर्तक लगाया जा रहा है। इसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। बताया कि शुक्रवार को भी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कार्य होना है। इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य पूर्ण होने के बाद उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।