फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity supply to 150 villages stopped for 24 hours

Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे से 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 30 Sep 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 30 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 150 villages stopped for 24 hours
- मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े गांव के लोगों की दिनचर्या प्रभावित
विज्ञापन

- लाइन में आई गड़बड़ी के चलते पानी के लिए तरसे लोग
- अभी तक फाॅल्ट नहीं खोज पाया बिजली निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पिछले तीन दिनों तक हुई बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। स्थिति यह है कि मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े करीब 150 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ठप है। रविवार को शाम छह बजे से सोमवार की शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली निगम अभी तक फाॅल्ट नहीं खोज पाया है। हालांकि बिजली कर्मी आपूर्ति बहाल करने के लिए लगे हुए हैं।
शहर से सटे गांवों में मगहर कताई मिल फीडर से बिजली आपूर्ति होती है। इधर लगातार हुई बारिश के बीच इस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ठप है। इससे गड़सरपार, सेमरी, लक्ष्मीपुर निचौरा, धवरिया, बरईपार पैठान, नहसापार, केरमुआ, चकदही, धरैची, दुबौली सहित करीब 150 गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार को शाम छह बजे से सोमवार की शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। हालांकि बिजली कर्मी आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक गड़बड़ी नहीं मिल पाई है। एक-एक पोल बिजलीकर्मी चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन

000
पानी के संकट से जूझते रहे लोग
इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं, जिससे मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगाें को शहर आना पड़ रहा है। सुबह के समय पानी का संकट खड़ा हो गया। बिजली न रहने से पानी के पंप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे टंकियां सूख गई हैं। राम नरायन, धमेंद्र कुमार आदि ने कहा कि बिजली आपूर्ति ठप होने से रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी है। नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हुई बारिश के कारण लाइन में गड़बड़ी आई है। बिजली कर्मियों के साथ गड़बड़ी को खोजने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही फाॅल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
- भागीरथी प्रसाद, अवर अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed