फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity supply in 212 gram panchayats without connection

Sant Kabir Nagar News: बिना कनेक्शन 212 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति

Fri, 28 Jun 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply in 212 gram panchayats without connection
- बिजली निगम को लग रही हर माह लगभग 22 लाख रुपये की चपत
विज्ञापन

- 730 ग्राम पंचायतों में 212 ने नहीं लिया कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 730 ग्राम पंचायतों में से 212 ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट से लेकर पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय में बिजली आपूर्ति हो रही है। इसमें किसी ने कोई कनेक्शन नहीं लिया है। इससे बिजली निगम को हर माह करीब 22 लाख रुपये का चपत लग रहा है। जबकि 518 ग्राम पंचायतों ने निगम से कनेक्शन लिया और बिजली उपभोग कर रहे हैं।
जिले में 730 ग्राम पंचायतें हैं, इनमें राज्य केंद्रीय वित्त के साथ ही मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन के मद से विकास कार्य कराया जा रहा है। नाली, खडंजा के साथ सभी सुविधा मुहैया कराने के लिए पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है। ग्राम पंचायतों में बने मिनी सचिवालय को हाईटेक बनाने के लिए कंप्यूटर, पंखा और लाइटों का इंतजाम किया गया है। हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन आप्टिकल फाइबर लगाए जाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

इन विद्युत उपकरणों को चलाने के लिए कई ग्राम पंचायतों ने बिजली का कनेक्शन नहीं लिया है। इन्हीं ग्राम पंचायतों के सामुदायिक शौचालयों पर बिना कनेक्शन के ही सबमर्सिबल पंप भी चलाया जा रहा है। खंभों पर लगे स्ट्रीट लाइट भी बिना कनेक्शन के जलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के आंकड़ों पर गौर करें तो 730 में से 212 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां पर बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया है। जबकि इन ग्राम पंचायतों में औसतन आठ से दस हजार रुपये का बिजली हर माह खर्च हो रहा है।
00000000000000000000
पंचायतों को अपने स्तर से लेना था कनेक्शन
गांवों में संचालित सचिवालय व शौचालयों को अपने स्तर से बिजली का कनेक्शन लेना था। इसके लिए शासन की तरफ से धनराशि भी दी गई है। वहीं ग्राम पंचायत के खाते से बिजली के बिल का भुगतान भी किया जाना है। जानकारों की माने तो हर ब्लॉक में अभी भी 20 से 25 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां अभी भी निगम से बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया है।

00000000000000000000
वर्जन
कुछ ग्राम पंचायतों ने बिजली का कनेक्शन लिया है। दोनों डिवीजन के अधिकारियों को कनेक्शन देने का निर्देश दिया गया है। जिन ग्राम पंचायतों ने अभी तक कनेक्शन नहीं लिया है, जल्द ही सभी को कनेक्शन आवंटित किया जाएगा।
- रमेश सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed