फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity resources are betraying the consumers' peace.

Sant Kabir Nagar News: बिजली संसाधन दे रहे दगा, उपभोक्ताओं की सांसत

Sat, 18 May 2024 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity resources are betraying the consumers' peace.
सरैया बाइपास के पास ओवर लोड ट्रांसफार्मर को बनाते बिजलीकर्मी।संवाद
- भीषण गर्मी में लड़खड़ा रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। इस बीच बिजली संसाधन भी दगा देने लगे हैं। 24 घंटे में शहर के विभिन्न हिस्सों में कहीं तार टूट कर गिर गए तो कहीं ट्रांसफाॅर्मर में खराब आ गई। इसके कारण उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि विद्युत कर्मियों ने गड़बड़ी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही गर्म हवाएं चलती रहीं, जिसके कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। लोगों को बिजली से राहत की उम्मीद थी, लेकिन बिजली संसाधन जवाब दे जा रहे हैं। शुक्रवार की रात के समय बरई टोला में एलटी लाइन टूटकर गिर गई। इसके कारण करीब दो घंटे तक बिजली ठप रही। इसके साथ ही पुराने औद्योगिक क्षेत्र में 250 केवी का ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे बाद कर्मियों ने आपूर्ति बहाल की। इसी तरह सरैया बाईपास के पास लगा ट्रांसफाॅर्मर भी हीट होकर खराब हो गया। इसके कारण लोगों को बिजली से महरूम होना पड़ा। सूचना के बाद पहुंचे विद्युत कर्मियों ने मशक्कत के बाद गड़बड़ी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की। रात्रि में ही पुराने आरटीओ कार्यालय के पास भी एलटी लाइन टूट गई, इसके कारण इस क्षेत्र के अंधेरा छा गया, जिससे उपभोक्ताओं को गर्मी से जूझना पड़ा। पंखा, कूलर बेकार हो गए। हालांकि दो घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई, तब जाकर लोगाें को राहत मिल सकी। क्षेत्र के निवासी रामप्रकाश, सुनील कुमार ने कहा कि गर्मी के बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी पटरी से उतर जा रही है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली के तार व ट्रांसफाॅर्मर हीट हो रहे हैं, जिसके कारण समस्या आ रही है। जहां पर भी गड़बड़ी आई थी, उसे दूर कराकर बिजली आपूर्ति बहाल दी गई है।
-केएन शुक्ला, एसडीओ विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed