फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electricity problems in jila

धनघटा तहसील क्षेत्र के 400 गांवों की विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाई

Sun, 26 Sep 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
electricity problems in jila
धनघटा तहसील क्षेत्र के 400 गांवों की विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाई
विज्ञापन

तेज हवा चलने पर टूट कर जमीन पर गिर जाते हैं जर्जर तार
लो वोल्टेज व लोकल फॉल्ट की भी बनी हुई है समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई है। जर्जर तार आए दिन टूट कर गिर रहे हैं। ऊपर से लोकल फॉल्ट और लो वोल्टेज की समस्या अलग से उपभोक्ताओं का दर्द बढ़ा रही है। उपभोक्ताओं की समस्या दूर कर पाने में निगम अक्षम साबित हो रहा है।

धनघटा क्षेत्र के 400 गांवों में विद्युत की समस्या बनी हुई है। वजह है कि जर्जर तार और पोल टूट कर आए दिन गिरते रहते हैं। इससे विद्युत सप्लाई दो-दो दिन तक ठप हो जाती है। वहीं लो वोल्टेज की समस्या के कारण कभी-कभी मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो जाता है। क्षेत्र के हैंसर और पौली ब्लॉक के करीब 400 गांवों में विद्युत सब स्टेशन मुखलिसपुर, कोचरी और धनघटा से आपूर्ति दी गई है। विद्युत सब स्टेशन धनघटा वर्ष 2019 में चालू हुआ और उसके जिम्मे धनघटा थाना, कचहरी और धनघटा कस्बे को विद्युत सप्लाई करना है। जबकि करीब 10 वर्ष पहले बनकर चालू हुए विद्युत सब स्टेशन कोचरी के जिम्मे हैंसर ब्लॉक मुख्यालय से लेकर बसवारी गांव तक विद्युत सप्लाई करना है। जबकि विद्युत सब स्टेशन मुखलिसपुर से हैंसर ब्लॉक के करीब 80 गांव और पौली ब्लॉक के 200 गांवों में विद्युत सप्लाई दी जाती है। विद्युत सब स्टेशन मुखलिसपुर से खींचे गए तार खड़े किए गए खंभे इतना जर्जर हो चुके हैं कि जरा तेज हवा चलती है तो तार जमीन पर टपक जाते हैं। उपभोक्ता घनश्याम, जय राम, अनिल कुमार, प्रेम कुमार, सुभाष चंद्र, कर्म सिंह का कहना है कि विद्युत सभी स्टेशन मुखलिसपुर में लगाया गया ट्रांसफॉर्मर काफी पुराना है। जरा सा लोड पड़ता है तो वह बैठ जाता है। खींचे गए तार इतने जर्जर हो चुके हैं कि वे जमीन के करीब आकर लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बने हुए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जर्जर हुए तार और पोल के साथ विद्युत सब स्टेशन में लगाए गए ट्रांसफॉर्मर बदल दिए जाएं तो यहां की विद्युत व्यवस्था सुधर सकती है। इस संबंध में विद्युत निगम के अवर अभियंता चंद्रभूषण ने बताया कि तार-खंभों समेत सब स्टेशन के ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन से मंजूरी मिल जाएगी और बदलाव का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed