{"_id":"679bc697be4a17a7dc05b082","slug":"electricity-of-85-houses-cut-off-bill-charged-rs-11-lakh-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-127838-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 85 घरों की काटी बिजली 11 लाख रुपये बिल वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 85 घरों की काटी बिजली 11 लाख रुपये बिल वसूला
Fri, 31 Jan 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण व एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाया गया। इस दौरान 85 उपभोक्ताओं की बकाए में बिजली काटी गई, जबकि 11.06 लाख रुपये राजस्व जमा कराया गया।
अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि एसडीओ खलीलाबाद केदारनाथ शुक्ला के नेतृत्व में खलीलाबाद टाउन में चेकिंग के दौरान 2.58 लाख रुपये राजस्व जमा न करने के कारण 18 उपभोक्ताओं की लाइन विच्छेदित की गई। 38 उपभोक्ताओं से 1.95 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई। छह उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया। एसडीओ हरिहरपुर मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में महुली मार्केट में कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें 95 उपभोक्ताओं से 3.80 लाख रुपये राजस्व जमा कराया गया। साथ 41 उपभोक्ताओं की बकाए में लाइन विच्छेदित की गई।
एसडीओ धनघटा कौशल किशोर के नेतृत्व में धनघटा में कैंप लगाया गया, जिसमें 76 उपभोक्ताओ से 1.86 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई, 14 उपभोक्ताओं का 3.86 लाख रुपये राजस्व जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई।
विज्ञापन
एसडीओ हैंसर लक्ष्मण मिश्रा के नेतृत्व में लश्रैया में कैंप लगाया गया, जिसमें 12 उपभोक्ताओं के राजस्व जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई, जबकि 75 उपभोक्ताओं से 1.35 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई। एसडीओ मगहर मनोज कुमार ने बताया कि 82 उपभोक्ताओं से लगभग 2.10 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई।्