{"_id":"67855815e5f14734f208a53e","slug":"electricity-of-161-houses-cut-off-due-to-dues-revenue-of-rs-21-lakh-collected-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127030-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बकाए में 161 घरों की काटी बिजली, 21 लाख जमा हुआ राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बकाए में 161 घरों की काटी बिजली, 21 लाख जमा हुआ राजस्व
Mon, 13 Jan 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
नाथनगर क्षेत्र में आयोजित बिजली कैंप में उपभोक्ताओ के बिल का सुधार करते अधिकारी।
संतकबीरनगर। जनपद में एकमुश्त समाधान योजना के तहत खलीलाबाद डिवीजन के कई जगहों पर सोमवार को चेकिंग के साथ-साथ निगम अधिकारियों ने जागरूकता अभियान चलाया। कैंप के माध्यम से 21 लाख रुपये का राजस्व जमा कराया गया साथ ही चेकिंग के दौरान 161 बकाएदारों की बिजली काट दिया गया।
उपखंड अधिकारी केएन शुक्ल के अगुवाई में मोहद्दीनपुर, गोलाबाजार, मड़या आदि क्षेत्रों में बड़े बकाएदारों की चेकिंग की गई। जिसमें 38 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। साथ ही 75 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराकर अपना बकाया जमा किया। उपखंड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर के नेतृत्व में धनघटा तहसील उपकेंद्र पर लगे कैंप में उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करके योजना के अंतर्गत 98 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन करके 8.95 लाख रुपये राजस्व जमा कराया और 39 उपभोक्ताओं का बिल सही किया गया। उपखंड अधिकारी हरिहरपुर मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में खीरीडाड़ में कैंप का आयोजन किया गया।
जिसमें 56 उपभोक्ताओं का बिल सुधार किया गया और 92 उपभोक्ताओं का पंजीकरण करके 10.50 लाख रुपये राजस्व जमा कराया गया। विद्युत वितरण खंड खलीलाबाद के अंतर्गत बड़े बकाएदार उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए 123 उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना में राजस्व बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ डिस्कनेक्शन की कार्रवाई चलती रहेगी।