फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electricity cut3

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल

Fri, 10 Jun 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
electricity cut3
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल
विज्ञापन

- बखिरा कस्बे को महज 10 से 12 घंटे मिल रही बिजली
आपूर्ति के दौरान लगातार होती है कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। इन दिनों गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऐसे में बार-बार बिजली कटौती से लोगों की मुसीबत काफी बढ़ गई है। तपिश से लोगों को घर में चैन है न घर के बाहर ही आराम है। क्षेत्रीय लोगों ने बेहतर वोल्टेज व 18 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग डीएम से की है।

जून महीने की शुरुआत होते ही गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में सूरज का तापमान अधिक होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर सन्नाटा छाया रहता है। शाम छह बजे के बाद ही लोग घरों से बाहर निकल पा रहे हैं। महेंद्र कुमार, शंभूनाथ, कन्हैया, करम हुसैन, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार ने कहा कि गर्मी चरम पर है। घरों से निकलना कठिन है। बिजली की आपूर्ति भी बदतर है। महज 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उसमें भी बिजली की आवाजाही बनी रहती है। लगातार बिजली नहीं मिलने से लोग पड़ रही तेज गर्मी व उमस से परेशान हैं। घरों के भीतर रहने वाली महिलाओं व बुजुर्गों को काफी दिक्कत होती है। बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों का कहना है कि बिजली की आपूर्ति बेहतर हो व निर्धारित आपूर्ति के घंटे सुनिश्चित हो तो उन लोगों को गर्मी में दिक्कत नहीं होती, लेकिन स्थिति यह है कि गर्मी के साथ ही बिजली भी परेशान कर रही है। इस संबंध में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सरोज कुमार ने बताया कि रोस्टर के अनुसार बिजली दी जा रही है, कोई फाल्ट आ जाता है तो उसे तुरंत दूर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed