{"_id":"669580f57caa071166046634","slug":"electricity-contract-worker-injured-after-colliding-with-nilgai-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-117673-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नील गाय से टकराकर विद्युत संविदा कर्मी हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नील गाय से टकराकर विद्युत संविदा कर्मी हुआ घायल
Tue, 16 Jul 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली-हरिहरपुर मार्ग स्थित कठिनईया नदी के किनारे लगे पोल से फाॅल्ट सही करके बाइक से वापस घर लौट रहे विद्युत संविदा कर्मी की बाइक रविवार रात में हरपुर तिराहे निकट नील गाय से टकरा गई। जिसके चलते कर्मी सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन पहुंचे। निकट के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उपचार से हालत में सुधार है।
क्षेत्र के रामूपुर निवासी श्याम पाल उर्फ चंडाल विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर में विद्युत संविदा कर्मी के रूप में तैनात है। वर्तमान समय में वह महुली फीडर की सप्लाई को देख रहे हैं। रविवार की रात करीब दस बजे अचानक कठिनईया नदी किनारे लगे पोल से सप्लाई बाधित हो गई। सूचना पर श्याम पाल बाइक से मौके पर पहुंचा। शटडाउन लेकर पोल पर चढ़कर फाॅल्ट सही करके फिर से महुली फीडर की सप्लाई चालू कराके बाइक से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह हरपुर गांव के निकट पहुंचा।
अचानक सड़क पार कर रहे नील गाय से बाइक टकरा गई। सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर अन्य विद्युत कर्मी अजीत जायसवाल, शेष नाथ चौधरी, दिलीप, प्रेम, सुहेल पहुंचे। परिजनों के साथ उपचार के लिए निकट अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर कुछ दिनों के लिए श्याम पाल को आराम करने की सलाह दी है।