फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity and water shortages will be resolved in the city, two projects are in the final stages.

Sant Kabir Nagar News: शहर में दूर होगी बिजली, पानी की किल्लत, अंतिम चरण में दो परियोजनाएं

Thu, 19 Feb 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity and water shortages will be resolved in the city, two projects are in the final stages.
संतकबीरनगर। गर्मी के मौसम में शहर में बिजली व पानी की किल्लत काफी हद तक दूर होने की उम्मीद जग गई है। बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए 33/11 केवीए का उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। इस पर पांच करोड़ 80 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इससे शहर के 10 हजार उपभोक्ताओं के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में उद्यम चलाने वाले उद्यमियों की समस्या भी दूर हो जाएगी। दूसरी तरफ हर घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए 100 करोड़ की परियोजना भी अंतिम चरण में है। यह परियोजना इसी माह में पूरी हो जाएगी। इससे शहर के सभी मोहल्लों तक जलापूर्ति की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर में बिजली और पानी की समस्या हर साल गर्मी में बनी रहती है। कारण यह कि शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है, जबकि इसके सापेक्ष व्यवस्था नहीं हो सकी है। इस समस्या से निजात के लिए विद्युत निगम ने शहर के मैलानी में बिजली उपकेंद्र केंद्र के निर्माण का प्रस्ताव दिया था, जिसकी मंजूरी मिलने के बाद कार्य तेजी से हुआ और करीब-करीब यह पूरा हो गया है। इसके साथ ही पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए पालिका प्रशासन और जल निगम शहरी ने संयुक्त रूप से शासन को 100 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। इसकी मंजूरी मिलने के बाद कार्य कराए गए, जो अंतिम चरण में हैं। इसके तहत शहर के पांच स्थानों पर ओवरहेड टैंक का निर्माण कराने के साथ ही मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाई गई है। टोटी लगाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

इस परियोजना के पूर्ण होने से समूचे शहर में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। अवर अभियंता जल निगम शहरी सभाजीत यादव ने बताया कि परियोजना अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकेंद्र का निर्माण पूरा, नई लाइन बिछाने का चल रहा काम
गर्मी के मौसम में शहर में बिजली संकट बना रहता है। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली की ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। इस समस्या को दूर करने के लिए मैलानी में बिजली उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। वर्तमान में यहां पर कार्यालय भवन, फाउंडेशन आदि के कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि नई लाइन बनाने का कार्य चल रहा है। फरवरी माह में इस बिजली उपकेंद्र का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उपकेंद्र के आसपास बिजली के तारों को व्यवस्थित करने के लिए अंडरग्राउंड व्यवस्था की गई है, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस उपकेंद्र के बनने से शहर के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को भी इसका लाभ मिलेगा। अभी बार- बार बिजली की ट्रिपिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है, जिससे मशीन बंद होने से समस्या आ रही थी।

अधिशाषी अभियंता बिजली निगम विजय कुमार ने बताया कि बिजली उपकेंद्र का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है।

पांच नई पानी की टंकी बनी, घरों में होगी जलापूर्ति
शहर में अभी तक जो व्यवस्था है, उसके तहत एक मात्र ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति होती है। इससे सिर्फ 13 वार्ड को जैसे-तैसे पानी की आपूर्ति की जा रही है। 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पूर्ण होने के बाद समूचे शहर में जलापूर्ति होने लगेगी। इस परियोजना के तहत शहर के गोरखल, मटिहना, बंजरिय-नेदुला के बीच, पटखौली व खटौली में ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। इसके साथ ही सीमा विस्तारित सहित समूचे शहर में जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए पाइप लाइन डाली गई है। वर्तमान में शुगर मिल चौराहे से मड़या बाईपास तक टोटियां लगाने का कार्य चल रहा है। जल निगम शहरी का दावा है कि फरवरी माह से ही परियोजना पूर्ण हो जाएगी। इसका शहरवासियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed