फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric supply stopped of a village

बकाए में पूरे गांव की विद्युत सप्लाई ठप की

Fri, 23 Oct 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
electric supply stopped of a village
बकाए में पूरे गांव की विद्युत सप्लाई ठप की
विज्ञापन

- बकौली गांव के 200 घरों में नहीं है बिजली,
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बकौली कला गांव की विद्युत सप्लाई बृहस्पतिवार की शाम से विद्युत निगम ने बाधित कर दिया है। जिससे पूरे गांव के 200 से अधिक घरों में अंधेरा छाया हुआ है। गांव वालों का कहना है कि विद्युत निगम ने मनमानी करके पूरे गांव की सप्लाई काट दी, जबकि गांव के अधिकतर लोगों के पास कोई विद्युत बिल बकाया नही है।

विद्युत बिल बकाया वसूली अभियान के तहत विद्युत निगम कड़ा रुख अख्तियार किया हुआ है। अब तक जिन लोगों ने विद्युत का बिल नियमित जमा नहीं किया है उनका विद्युत कनेक्शन बाधित कर दिया जा रहा है। जिन लोगों ने विद्युत कनेक्शन नहीं लिया है उनके विरुद्ध विद्युत चोरी का केस दर्ज विभाग करा रहा है। विद्युत निगम के एसडीओ पीपी वर्मा ने बताया कि धनघटा गांव में विद्युत चोरी करते कई लोग पकड़े गए, जिनके विरुद्घ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बकौली कला गांव की विद्युत सप्लाई बकाए कारण बंद कर दी गई। जबकि बकौली कला गांव के प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने विद्युत निगम द्वारा गांव की विद्युत सप्लाई बंद किए जाने पर इसे विभाग का मनमाना पन बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग बकाएदार है उनका विद्युत काटना चाहिए था न कि पूरे गांव की। उन्होंने कहा कि गांव के कई लोग ऐसे है जो नियमित विद्युत बिल जमा कर रहे है। विद्युत कटने के कारण उनको भी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बगैर नोटिस के पूरे गांव की विद्युत सप्लाई ठप किए जाने पर बकौली कला गांव के लोग कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुुए एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर विद्युत बहाल कराए जाने की मांग किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed