फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric problem

नगर पालिका में शामिल 16 गांवों में नहीं मिली शहरी शेड्यूल से बिजली

Sat, 05 Feb 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
electric problem
नगर पालिका में शामिल 16 गांवों में नहीं मिली शहरी शेड्यूल से बिजली
विज्ञापन

- अब भी ग्रामीण फीडर से हो रही सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सीमा विस्तार में शामिल हुए क्षेत्रों में अब भी शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है।करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी इन क्षेत्रों में ग्रामीण फीडर से ही बिजली आपूर्ति की जा रही है।
वर्ष 1981 में खलीलाबाद को नगर पालिका परिषद का दर्जा मिला था। इसके बाद से ही लगातार पालिका क्षेत्र का दायरा बढ़ रहा है। 25 वार्डों में बंटे नगर पालिका क्षेत्र की उस समय आबादी करीब 65 हजार थी। वर्ष 1997 में संतकबीरनगर के नाम से जनपद सृजित हुआ तो खलीलाबाद जनपद मुख्यालय बना। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल, बेसिक शिक्षा कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय, पुलिस ऑफिस, पुलिस लाइंस और डीएम- एसपी आवास आदि नगर की सीमा से बाहर थे। इसके बाद पहल हुई और शासन ने एक अक्तूबर 2020 को पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार की घोषणा किया। इसमें 16 गांव शामिल किए गए जिसमें सरैया, मिश्रौलिया, नेदुला, पटखौली, सरौली, बड़गों, खटौली, मैलानी, मोहद्दीपुर, बेलवनिया, डीघा, कसैला, गौसपुर, बनियाबारी, सादिकगंज और उस्का खुर्द शामिल हैं। इसके बाद पालिका क्षेत्र की आबादी 1.10 लाख हो गई है। पालिका क्षेत्र की आबादी भले ही बढ़ी, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़े। लोगों को उम्मीद थी कि पालिका की सीमा में शामिल होने के बाद इन क्षेत्रों को शहर की तरह बिजली की आपूर्ति होगी, लेकिन अब भी इन क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्र की तरह ही बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

00000000000000
बांस बल्ली के सहारे हो रही आपूति
पालिका की सीमा विस्तार वाले अधिकतर क्षेत्रों में बांस-बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति हो रही है। कहीं-कहीं तार आपस में उलझे हुए हैं, जिससे हल्की हवा चलने पर आपूर्ति बाधित हो जाती है। खलीलाबाद के जनता मार्ग पर कसैला, बनियाबारी में बसी नई कॉलोनी में ऐसी ही स्थिति है। क्षेत्र के अजय पांडेय, राघवेंद्र मिश्र आदि ने कहा कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
नगर पालिका ने स्ट्रीट लाइट लगवाया
पालिका के सीमा विस्तार में शामिल गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया गया है। इसके तहत प्रत्येक गांव में 25 से 30 स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेश मौर्य ने बताया कि जहां जरूरत होगी वहां भी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की सीमा में शामिल हुए क्षेत्रों में शहरी क्षेत्र की तरह बिजली आपूर्ति के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा, जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, इन क्षेत्रों में शहरी क्षेत्र की तरह बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
- आरके सिंह, अधिशाषी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed