फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric problem

50 बिजली के पोल गिरे, 200 गांवों में छाया अंधेरा

Fri, 04 Feb 2022 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
electric problem
50 बिजली के पोल गिरे, 200 गांवों में छाया अंधेरा
विज्ञापन

- दिनभर फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बृहस्पतिवार की देर शाम चली तेज हवाओं ने विद्युत उपकेंद्र कोचरी और मुखलिसपुर से जुड़े करीब 200 गांव में जाने वाले विद्युत पोल को धराशाई कर दिया। तेज हवा के चलते करीब 50 विद्युत पोल गिर गए।
बृहस्पतिवार को देर शाम से तेज हवा के साथ बारिश हुई। जो आधी रात तक चलता रहा। हवा इतनी तेज थी कि विद्युत उप केंद्र कोचरी, बड़गों और औराडाड़ फीडर से जुड़े गांव की तरफ जाने वाले विद्युत पोल धराशाही हो गए। विद्युत निगम की माने तो करीब 50 की संख्या में पोल गिर गए हैं। इन केंद्रों से जुड़े हैंसर, सोनाडी, लोहरैया, डिहवा बाजार, घोरांग, सिरसी, खाजो, भरवल, बंतवार, अशरफपुर, डेवरी, बालमपुर, भिखारीपुर, जगदीशपुर, बेलदारी जोत, अजाव, मडपौना समेत करीब 200 गांवों की सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीण रामदयाल, अभिमन्यू, अशोक, हरिराम, हरिमाधव, सुरेश, राजेश, कपिलदेव, वशिष्ठ, रविशंकर, प्रदीप आदि ने बताया कि हवा इतनी तेज थी कि अचानक विद्युत सप्लाई ठप हो गई। बृहस्पतिवार की रात से ही सप्लाई ठप है जो शुक्रवार की देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। विद्युत उपकेंद्र कोचरी के जेई भानु प्रताप चौरसिया ने बताया कि तेज हवा के चलते जगह-जगह हुए फाल्ट के कारण विद्युत सप्लाई में बाधा आ गई है। जिसे ठीक किया जा रहा है। करीब 50 पोल गिरे हैं। जल्द ही सभी गांव में विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed