फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric problem in city and village

लोकल फाल्ट ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की परेशानी

Sat, 14 May 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
electric problem in city and village
लोकल फाल्ट ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की परेशानी
विज्ञापन

- रात में बिजली कटौती से लोगों की नींद पर असर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गर्मी में भीषण विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। लोकल फाल्ट की वजह कई बार कटौती की जा रही है। रात में कटौती होने से लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है।
शासन को निर्देश है कि जनपद मुख्यालय को 22 से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों को 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश है, लेकिन जिले में शासन के इस निर्देश का पालन नहीं हो रहा है। शहर में सिर्फ 17 घंटे आपूर्ति हो रही है। ऐसी ही स्थिति ग्रामीण क्षेत्र की भी है। खलीलाबाद दक्षिणी फीडर से जुड़े करीब सौ गांवों में शुक्रवार की पूरी रात बिजली गुल रही। बताया गया कि लोकल फाल्ट के चलते यह समस्या आई। इससे गड़सरपार, सेमरी, निचौरा, बरईपार पैठान, सहसरावमाफी, महास्थान, नहसापार, केरमुआ माफी, चकदही, धरैची, दुबौली आदि क्षेत्रों में लोगों को पूरी रात गर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

ऐसी ही स्थिति बेलहर ब्लॉक क्षेत्र और मेंहदावल क्षेत्र की भी है। अक्सर रात में बिजली गुल हो जा रही है, जिससे लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। खलीलाबाद क्षेत्र के उपभोक्ता रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, महेश कुमार आदि ने कहा कि एक तो बिजली की कटौती बढ़ गई है ऊपर से लोकल फाल्ट के चलते समस्या और बढ़ गई है। इन लोगों ने कहा कि विद्युत निगम को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण निगम आरके सिंह ने कहा कि लोड बढ़ने के कारण कुछ दिक्कतें आ रही है। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फाल्ट की सूचना मिलते ही उसे ठीक कराया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed