{"_id":"611523be8ebc3efccb2728ff","slug":"electric-problem-in-300-village-khalilabad-news-gkp4053118128","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनघटा क्षेत्र के 300 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनघटा क्षेत्र के 300 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा क्षेत्र के 300 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप
- बारिश में जगह-जगह पोल गिरने से उत्पन्न हुई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। तहसील क्षेत्र के धनघटा 300 गांवों में बुधवार की शाम से बिजली आपूर्ति ठप है। बारिश में जगह-जगह पोल गिर गए हैं। जिसकी वजह से समस्या उत्पन्न हो गई है। गड़बड़ी ठीक करने में विद्युत निगम के कर्मी जुटे हुए हैं। इधर 24 घंटे से आपूर्ति ठप होने से लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी बैठ गए हैं।
विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर, कोचरी और धनघटा से जुड़े करीब 300 गांवों की विद्युत आपूर्ति 24 घंटे से ठप है। जिसकी वजह से गांवों के लोग परेशान हैं। क्षेत्र के चंद्रौटी, धनघटा, कोचरी आदि जगहों पर पोल गिर गया है। क्षेत्र के कैलाश मिश्र, जयराम, घनश्याम मौर्य, सुभाष, अनिल कुमार चौधरी ,रामसरन चौधरी ने बताया कि बिजली आपूर्ति का हाल बेहद खराब है। बुधवार की शाम छह बजे के बाद बिजली नहीं आई है। बारिश के मौसम में कीड़े-मकोड़े निकलने का खतरा अलग से बना हुआ है। इस संबंध में विद्युत निगम के जेई मिथिलेश ने बताया कि जगह-जगह पोल गिरने से दिक्कत हुई है। कर्मचारी समस्या समाधान में लगे हुए हैं।