फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric department cut 800 connection

बिजली निगम ने आठ सौ बकाएदारों की बिजली काटी

Sun, 25 Aug 2019 09:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
electric department cut 800 connection
बैंक चौराहे पर विजली का कन्नेक्शन चेक करते अधिकारी। - फोटो : KHALILABAD
बिजली निगम ने आठ सौ बकाएदारों की बिजली काटी
विज्ञापन

- उपखंड वार अलग-अलग टीमों ने की कार्रवाई
- इन पर कुल 3 करोड़ 60 लाख रुपये का है बकाया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। प्रमुख सचिव ऊर्जा के निर्देश पर रविवार को जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दस हजार से अधिक के बिल बकाएदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान में तहत आठ सौ लोगों की बिजली काटी गई।

अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव ऊर्जा के निर्देश पर रविवार को जिले में अभियान चलाया गया। इसमें दस हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया होने पर आठ सौ उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है। इन लोगों पर कुल 3 करोड़ 60 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। जो लाइनें काटी गई है उसको जोड़ने का कार्य मुख्यालय स्तर से होगा। अगर कोई गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जो कर्मी कटी हुई लाइनों को जोड़ने का कार्य करेंगे उनके खिलाफ भी कार्र्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपखंड वार अलग-अलग टीमें गठित कर यह अभियान चलाया गया है। लोग अपने बकाये का भुगतान जल्द से जल्द कर दें ताकि उनका बिजली कनेक्शन जोड़ा जा सके। विद्युत निगम की इस कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed