फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Election schedule for vacant posts released

Sant Kabir Nagar News: रिक्त पदों पर चुनाव की समय सारिणी जारी

Thu, 17 Aug 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 17 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Election schedule for vacant posts released
- आज से शुरू होगी नामांकन पत्रों की बिक्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ग्राम पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रधान के वैधानिक रूप से रिक्त पदों, जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो पर चुनाव कराने की घोषणा कर दी गई है।
एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए समय सारिणी जारी कर दी गयी है। जिसके अनुसार 22 अगस्त को सुबह 10 बजे से अपरान्ह चार बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि व समय नियत किया गया है। 23 अगस्त को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों जांच होगी। 24 अगस्त को सुबह 10 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस लिया जा सकता है, जबकि 24 अगस्त को ही अपरान्ह तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा। छह सितंबर सुबह सात बजे से पांच बजे तक मतदान होगा, जबकि आठ सितंबर को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना होगी।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित निर्वाचन अधिकारी (पचांयत) व खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रवार आरक्षण विवरण के साथ संबंधित ग्राम पंचायतों में मुनादी कराएं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा सार्वजनिक सूचना निर्गत करने के साथ 18 अगस्त से नामांकन पत्रों का विक्रय प्रारम्भ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त प्रक्रिया संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed