{"_id":"6463c8db2f8c9eaa3a094056","slug":"election-news-coverage-khalilabad-news-c-7-1-169606-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत में 10 महिला प्रत्याशी नहीं बचा पाई जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत में 10 महिला प्रत्याशी नहीं बचा पाई जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल में निकाय चुनाव का परिणाम काफी चौंकाने वाला रहा है। नगर पंचायत का अध्यक्ष सामान्य महिला वर्ग के कोटे में था। दलों के घोषित उम्मीदवारों के साथ ही कुल 12 महिला उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई, लेकिन मुकाबला सपा-बसपा के बीच ही सिमट कर रह गया।
मेंहदावल नगर पंचायत में कुल 12 महिला अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही थीं, जिसमें भाजपा से अंजना पांडेय पुत्रवधू चंद्रशेखर पांडेय, सपा से लक्ष्मी निषाद पत्नी रमेश निषाद, बसपा से प्रमिला जायसवाल पत्नी मोतीलाल जायसवाल, कांग्रेस से तारामती पत्नी रविंद्र प्रताप सिंह सहित आम आदमी पार्टी आजाद समाज पार्टी तथा निर्दल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन तिवारी की पत्नी कल्याणी तिवारी समेत कुल 12 लोग चुनावी मैदान में थीं। शनिवार को मतगणना के दौरान मतदाताओं का रुझान काफी चौंकाने वाला रहा।
सपा-बसपा के बीच हुई मतगणना के दौरान मुख्य मुकाबला सामने आया। भाजपा, निर्दल उम्मीदवार तथा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सभी लड़ाई से बाहर नजर आए। सपा बसपा के मुकाबले में मतदाताओं ने सपा की लक्ष्मी निषाद को भारी मतों से अध्यक्ष चुना। जबकि बसपा दूसरे स्थान पर रही। भाजपा तीसरे पायदान पर तो निर्दल कल्याणी तिवारी को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। बसपा उम्मीदवार प्रमिला जायसवाल को छोड़ 10 महिला उम्मीदवारों के जमानत जप्त हो गए। यहां सपा उम्मीदवार को 11,205 मत मिले वहीं बसपा उम्मीदवार को 5224 मत प्राप्त हुआ, जबकि भाजपा की प्रत्याशी को 4146 पर संतोष करना पड़ा। वहीं निर्दलीय कल्याणी तिवारी को 3703 मत ही प्राप्त हो पाए।
विज्ञापन
कांग्रेस की उम्मीदवार को 130 मत ही प्राप्त हो पाए, जबकि आम आदमी पार्टी को मात्र 221 मतदाताओं का विश्वास मिला। वहीं आजाद समाज पार्टी 527 मत मिले। कुल 27,780 त पड़े थे, जिसमें वैध मत 26741 पाए गए। कुल पड़े मतों का छठवां हिस्सा अर्थात 16.66 प्रतिशत मत हासिल करना आवश्यक है। ऐसे में सपा की जीत व बसपा की जमानत बचने के साथ ही 10 महिला अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। ऐसे में नामांकन के दौरान दी गई जमानत राशि अब उन्हें वापस नहीं मिलेगी।