फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   election news coverage

Sant Kabir Nagar News: बेलहर नगर पंचायत में आजाद समाज पार्टी के सुरेंद्र निषाद ने मारी बाजी

Sun, 14 May 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
election news coverage
नगर पंचायत बेलहर से अध्यक्ष पद से सुरेंद्र निषाद आजाद समाज पार्टी से विजई हुए।
बेलहर। नव सृजित नगर पंचायत बेलहर कला की मतगणना के बाद आजाद समाज पार्टी के सुरेंद्र निषाद को विजयी घोषित किया गया है। समाजवादी पार्टी की प्रतिमा देवी दूसरे स्थान पर रहीं। सुरेंद्र निषाद ने सपा की प्रतिमा देवी को 270 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत बेलहर कलां में कुल 12777 मतदाताओं में 6765 पुरुष तथा 6012 महिलाएं शामिल थे। कुल 12 वार्डों में विभक्त इस नगर पंचायत में कुल 7950 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बेलहर कला विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों बेलहर कला और बेलहर खुर्द को मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ और पहली बार नगर निकाय का चुनाव हुआ।
विज्ञापन

नव निर्वाचित चेयरमैन सुरेंद्र निषाद ने बताया कि कक्षा आठ तक पढ़कर बाहर कमाने चला गया। वहां से लौटने के बाद परिवार चलाने के लिए भट्ठा पर मजदूरी किया और संस्कृति पाठशाला से इंटर की पढ़ाई पूरा किया। इसके बाद समाजसेवा करने लगा। 2015 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा। 300 मतों से हार गया, बाद बसपा से जुड़ गया। जब बसपा से नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकट कट गया तब मुझे आजाद समाज पार्टी से टिकट मिला और जीत हासिल हुई। नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed