फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   election

मनीष मिश्र अध्यक्ष, सौरभ बने उपाध्यक्ष

Tue, 28 Sep 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
election
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित हुआ। इसमें मनीष मिश्र अध्यक्ष और सौरभ उपाध्याय को उपाध्यक्ष चुना गया।

चुनाव अधिकारी वित्त एवं लेखाधिकारी आनंद कुमार राय और लालदेव यादव की देखरेख में हुए चुनाव में अनवार अहमद को महामंत्री, ब्रह्मराज सिंह को कोषाध्यक्ष, शिशिर और फूलचंद को संगठन मंत्री चुना गया। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष मनीष मिश्र ने कहा कि लिपिक संवर्ग की समस्याओं के निदान का प्रयास किया जाएगा। उनके हक व अधिकार की लड़ाई लड़ी जाएगी। विजयी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी आनंद कुमार राय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस रहमान, गुलेंदू यादव, सुभाष आदि ने बधाई दी है। इसी तरह से उत्तर प्रदेश एक्सरे टेक्नीशियन का चुनाव बस्ती में हुआ। जिसमे संतकबीरनगर की कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमे विरेंद्र कुमार को अध्यक्ष, रामबचन प्रसाद को सचिव, पवन कुमार को उपाध्यक्ष, चंद्रमणि चौधरी को कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार को संयुक्त सचिव, सत्य नारायण यादव को संप्रेक्षक, इंद्रेश कुमार को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed