{"_id":"645d36b40916279e19046f84","slug":"elders-sacrificed-their-vote-in-democracy-khalilabad-news-c-7-1-161603-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बुजुर्गाें ने लोकतंत्र में मतदान की आहुति दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बुजुर्गाें ने लोकतंत्र में मतदान की आहुति दी
Fri, 12 May 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 12 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
मगहर। नगर निकाय चुनाव में बुजुर्ग मतदाताओं ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान ई रिक्शा की सवारी कर मतदाता, मतदेय स्थल तक पहुंचकर मतदान करते दिखे। ऐसे ही कुछ वरिष्ठ नागरिकों ने अपने मन की बात साझा की।
सेवानिवृत्त रेलवे इंजीनियर हाजी बदरे आलम अंसारी ने बताया कि वोट उन्हें दिया जाए जो गंगा जमुनी की तहजीब को कायम रख सके। कबीर की धरती से विश्व को समरसता आपसी भाईचारे का पैगाम जाता है। उनके समय में मतदान के लिए महिलाएं गीत गाते जाती थीं। आज वह नजारा दिखता नहीं। आज के समय की मांग है कि विकास, रोजगार पर मतदान किया जाए। सामाजिक कार्यकर्ता व बुजुर्ग सिद्धनाथ निषाद ने कहा कि नगर में बिजली, पानी, जलनिकासी की मूलभूत सुविधा होनी चाहिए। ऐसा प्रतिनिधि हो, जो इन सब पर ध्यान दे। नगर की सड़कें बद से बदतर हो चुकी हैं। उन्हें ठीक कराना आवश्यक है। सरकार की योजनाओं को बिना भेद भाव के धरातल पर उतार सके ऐसा प्रतिनिधि चुनना है।
सेवानिवृत्त शिक्षक हाजी नासिर अली ने कहा कि कबीर स्थली की वजह से नगर विश्व में प्रसिद्ध है। केंद्र व राज्य सरकार भी इसे पर्यटन स्थल के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। विकास के कार्य भी कराए जा रहे हैं। ऐसे में ऐसा जनप्रतिनिधि होना चाहिए, जो नगर के लोगों के अलावा पर्यटकों के आवागमन के लिए रोडवेज बस स्टॉप के साथ ही रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए प्रयास करे।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त रेल अधिकारी अशोक लाल श्रीवास्तव का कहना है कि नगर में 13 वार्ड हैं। उनका कुछ हिस्सा रेलवे लाइन के दक्षिण बसा हुआ है, जो मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित है। उनके जरिए चुना गया प्रतिनिधि इस कार्य को करे। साथ ही ऐसा प्रतिनिधि हो, जो नगर में अमन चैन कायम रख सके। नगर के लोगों के राशन कार्ड की समस्या, विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन का लाभ दिलाने का कार्य करे।