फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elderly man dies in bike accident

Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Tue, 03 Jun 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 03 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in bike accident
रामबरन की फाइल फोटो
बेलहर। क्षेत्र के बेलहर खुर्द टोला भरपुरवा में शौच के लिए निकले राम बरन (65) पुत्र हरि को देर शाम अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे रामप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम बुजुर्ग शौच के लिए सड़क के किनारे जा रहे थे। इसी बीच तेज गति से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, परिजनों ने घायल को सीएचसी मेंहदावल ले जाने के लिए निकले, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक का एक दिव्यांग पुत्र है। वृद्ध मजदूरी करके घर का खर्च चला रहा था। उनकी मौत से घर में आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। बेलहर एसओ श्याम मोहन ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बेटे की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed