{"_id":"691b7a23493c4189a107e6d6","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-train-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-141440-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
Tue, 18 Nov 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मीरगंज के पास सोमवार को शाम चार बजे ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, मीरगंज निवासी हरिश्चंद (65) की शादी नहीं हुई थी। परिवार व आसपास के लोगों का कहना है कि हरिश्चंद सोमवार शाम 4 बजे के आसपास मीरगंज स्थित शिव मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक पर शौच के लिए गए थे। वह डाउन लाइन पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बुजुर्ग के मौत की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है। संवाद