फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elderly man assaulted for refusing to abuse, dies

Sant Kabir Nagar News: गाली देने से मना करने पर बुजुर्ग से मारपीट, मौत

Wed, 21 Aug 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Elderly man assaulted for refusing to abuse, dies
- पुलिस ने छह आरोपी पर दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का केस
विज्ञापन

- बखिरा क्षेत्र के सिहटीकर गांव में सोमवार देर रात का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के सिहटीकर में सोमवार की देर रात गाली देने से मना करने पर बुजुर्ग से मारपीट हुई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर गांव के छह आरोपियों गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
सिहटीकर गांव में 19 अगस्त की देर रात हुए विवाद में आरोपियों को गाली देने से मना करना बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। घर पर चढ़कर आरोपियों ने बुजुर्ग की पिटाई कर दी, जिसमें उनकी हालत गंभीर हो गई। जिला चिकित्सालय ले जाने पर डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हथियार से हमला और गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


राजित निवासी सिहटीकर का आरोप है कि 19 अगस्त की रात आठ बजे भतीजा अमरनाथ बाइक से बाजार जा रहा था तभी गांव के मन्नू व प्रदीप बाइक को रोक कर भतीजे को गाली देने लगे। पिता के गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने पिता रामबुझारत (72) को भी मारा-पीटा। पिता किसी तरह से घर पहुंचे तभी थोड़ी देर बाद ही गांव के अभिमन्यु अन्य पांच लोगों के साथ उसके घर पर चढ़कर गाली देने लगा। आरोपी उसके पिता को फिर से मारने लगे। विरोधी प्रदीप ने पिता को पैर से जोर से मारा जिससे वह पीछे गिर पड़े। हालत गम्भीर देखकर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ किया। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों अभिमन्यु, प्रदीप, इंद्रेश, मिथिलेश, विशाल, अजय निवासीगण सिहटीकर के खिलाफ हमला, मारपीट, गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed