{"_id":"6631324ede31c5751506a7b7","slug":"eight-thousand-rupees-were-stolen-from-the-attendants-pocket-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-113631-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीमारदार की जेब से उड़ाए आठ हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीमारदार की जेब से उड़ाए आठ हजार रुपये
Tue, 30 Apr 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज का इलाज कराने आया था
बेलहर कला क्षेत्र के मंझरिया पठान गांव निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में मंगलवार को इलाज कराने आए मरीज के तीमारदार की जेब से उच्चकों ने आठ हजार रुपये उड़ा दिए। तीमारदार ने पहले सीएमएस के पास जाकर सीसीटीवी कैमरा चेक करने की गुहार लगाई। जहां से उसे कलक्ट्रेट चौकी पर पुलिस के पास भेज दिया गया।
बेलहर कला क्षेत्र के मंझरिया पठान गांव निवासी परमात्मा प्रसाद ने बताया कि गांव की इंद्रावती देवी का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद खून जांच कराने 93 नंबर कमरे में गए। पर्ची को वहीं पर भूल गए। दोबारा पर्ची लेने के लिए पहुंचे। जहां से वापस आने के बाद देखा तो उनके जेब में रखा करीब आठ हजार रुपये गायब था। परमात्मा ने पुलिस से जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।